कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं को बीडीओ ने दिया कंबल
अमौर
अमौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित ने छात्राओं के बीच कंबलों का वितरण किया.कंबल वितरण के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. इसमें छात्राओं के आवास और स्वच्छता की स्थिति देखी. पठन-पाठन के स्तर की जानकारी ली. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि छात्राओं को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए. बीडीओ ने कहा कि सरकार छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां बेहतर माहौल में पढ़ें और आगे बढ़ें, इसके लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करता रहेगा. इस अवसर पर विद्यालय के वार्डन, शिक्षकगण और प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए