आवास सप्ताह पर बीडीओ ने कर्मियों को दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय बैसा के प्रांगण में शनिवार को आवास सप्ताह पर बीडीओ रवि शंकर झा ने प्रखंड के सभी आवास कर्मियों को शपथ दिलायी.

विज्ञापन

बैसा. प्रखंड मुख्यालय बैसा के प्रांगण में शनिवार को आवास सप्ताह पर बीडीओ रवि शंकर झा ने प्रखंड के सभी आवास कर्मियों को शपथ दिलायी. इस दौरान बीडीओ रविशंकर झा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन वित्तीय वर्ष 2016-17 से बेघर एवं कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवासों की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु किया जा रहा है. पक्के आवासों से होने वाले फायदों से सामान्य जन को अवगत कराने तथा योजना के प्रचार प्रसार के लिए आवास सप्ताह पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इस दौरान मुख्य रूप से आवास सहायकों में राकेश कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार, जितेन्द्र कुमार, शाहीद आलम, पंकज कुमार, दिल रंजन कुमार, संजय कुमार, मो नौमान शाकिर आदि मौजूद थे. फोटो – 23 पूर्णिया 28- शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद आवास सहायक व अन्य.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन