वीवीआइटी में सर्वाइकल व स्तन कैंसर को लेकर किया जागरूक

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पूर्णिया. विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन ने मरंगा स्थित वीवीआइटी परिसर में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर एवं स्तन कैंसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में आयी जीएमसीएच में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा झा ने सर्वाइकल और स्तन कैंसर के कारणों, शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया. इसमें छात्राओं ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान पाया. कार्यक्रम की शुरुआत में वीवीआइटी के चेयरमैन राजेश मिश्रा, पीआरओ विवेक राय तथा विविआएस के पीआरओ राहुल शांडिल्य ने डॉ. ऋचा झा का स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने बताया कि भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है, जबकि सर्वाइकल कैंसर अभी भी बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रभावित कर रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों की पहचान देर से होती है. शौर्य रॉय ने जानकारी दी कि गुरुवार को यह सत्र हाइब्रिड मोड में पूर्णिया ज़िले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीतीश कुमार एवं अरबिंदम बोस ने समन्वय की भूमिका निभाई. फोटो- 4 पूर्णिया 5- कार्यक्रम में शामिल छात्राएं एवं अन्य

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन