शहीदगंज से दो दिनों से महिला गायब, मायका व ससुराल पक्ष ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर थानाक्षेत्र की शहीदगंज पंचायत के रोशनगंज से एक महिला 6 फरवरी की शाम से गायब है. गायब महिला के तीन बच्चे हैं.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा-पति व मां दोनों ने दिया आवेदन, जांच में जुटी है पुलिस भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र की शहीदगंज पंचायत के रोशनगंज से एक महिला 6 फरवरी की शाम से गायब है. गायब महिला के तीन बच्चे हैं. गायब महिला के पति शहीदगंज निवासी जियाउल आलम ने भवानीपुर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया कि उसकी पत्नी उर्स मेला देखने रोशनगंज गयी जो वापस अभी तक नहीं आयी है. आसपास व सगा संबंधी में काफी खोजबीन करने के पश्चात जब कुछ पता नहीं चला तो उसने भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पत्नी को गायब करने का आरोप महिला के मायके पक्ष पर लगाया है. वहीं इस मामले को लेकर धमदाहा थाना क्षेत्र के तरौनी निवासी और गायब महिला सलिखा खातून के मायके पक्ष से भी भवानीपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है. इसमें गायब महिला के पति और उसके परिजनों पर गायब कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. गायब सलिखा खातून के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उसके पति जियाउल आलम उसके साथ बराबर मारपीट करता था. मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गायब महिला के पति और महिला की मां द्वारा आवेदन दिया गया है. अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही सच्चाई सामने आयेगी. दोषी के विरुद्ध कठिन से कठिन कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन