तेज रफ्तार कार ने बाउंड्री वॉल तोड़कर युवक को मारी टक्कर

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. एक राजनीतिक दल का झंडा लगे कार ने सड़क पर चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना बुधवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड रोड में हुई. घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाना ले गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड रोड में एतियाना बस स्टैंड से ठीक आगे एक शख्स पैदल सड़क किनारे से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान टैक्सी स्टैंड की ओर से सफेद रंग की कार आती दिखाई दी. कार काफी तेज रफ्तार में थी, इस वजह से अचानक अनियंत्रित हो गई. बेकाबू कार ने पहले एक घर के बाउंड्री वॉल में जोरदार टक्कर मारी. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाउंड्री वॉल और कार क्षतिग्रस्त हो गया. भागने के चक्कर में चंद दूरी पर कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख कार चालक युवक मौके से भाग निकला. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस द्वारा लोगों की मदद से घायल युवक को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस फरार चालक का पता लगाने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन