वरूणेश्वर धाम में चौठारी पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

बीकोठी
बीकोठी. बाबा वरूणेश्वर धाम में चौठारी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बुधवार को सुबह मंदिर का पट खुलते ही प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया जो सूर्यास्त तक जारी रहा. बाबा बरुणेश्वर धाम में चौठारी पर पर प्रखंड क्षेत्र के अलावा बिहारीगंज, मुरलीगंज, उदाकिशुनगंज, भवानीपुर, रुपौली,धमदाहा सहित अन्य प्रखंड एवं अन्य जिला से भी श्रद्धालु जलार्पण को पहुंचे थे. पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.वरुणेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि यहां एक महीने तक मेला लगा रहेगा तथा मंदिर न्यास समिति के स्वयंसेवको द्वारा लगातार मेला की निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










