वासुदेवपुर कोठी टोला में 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. वासुदेवपुर पंचायत के कोठी टोला में 48 घंटा के अष्टयाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया. पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया. अष्टयाम संकीर्तन में प्रखंड क्षेत्र की कई ख्यातिप्राप्त कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जो लगातार अष्टयाम की भावपूर्ण प्रस्तुति दे रही हैं. संकीर्तन को सुनने और पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. कोठी टोला अष्टयाम व्यवस्थापक समिति ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक प्रबंध किये हैं. समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन