पूर्णिया से मधेपुरा लौट रहे फाइनेंस कर्मचारी से 30 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया से मधेपुरा पैसे कलेक्शन कर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक पल्सर बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े 30 छिनतई कर मुरलीगंज की ओर फरार हो गये.

विज्ञापन

जानकीनगर. पूर्णिया से मधेपुरा पैसे कलेक्शन कर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक पल्सर बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े 30 छिनतई कर मुरलीगंज की ओर फरार हो गये. पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पीड़ित ने लिखित आवेदन जानकीनगर थाने में दिया है. मामले की जांच-पडताल की जा रही है. जांच-पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से बंधन बैंक के प्रबंधक रौशन कुमार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत गंगापुर व सहुरिया से कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी बीच जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत पूर्णिया सहरसा एनएच 107 पर चैनपुरा चेकपोस्ट के नजदीक एक पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने बंधन बैंक के प्रबंधक रौशन कुमार से बैग छिनतई कर मुरलीगंज की ओर फरार हो गये. बैग में नकद 30 हजार, मोबाइल एवं बायोमीट्रिक मशीन सहित अन्य सामान थे. घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना जानकीनगर थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गये.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन