नगर निगम में जल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : नगर निगम के सभागार में महापौर सविता सिंह की अध्यक्षता में जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे देश के जलप्रहरी सजल श्रीवास्तव के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर उपायुक्त रामविलास दास व जद यू नेता प्रताप सिंह ने शिरकत की. पर्यावरण प्रहरी सुमित […]

विज्ञापन

पूर्णिया : नगर निगम के सभागार में महापौर सविता सिंह की अध्यक्षता में जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे देश के जलप्रहरी सजल श्रीवास्तव के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर उपायुक्त रामविलास दास व जद यू नेता प्रताप सिंह ने शिरकत की. पर्यावरण प्रहरी सुमित प्रकाश मंच संचालन कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस मौके पर महापौर एवं उपायुक्त ने बुके देकर जलप्रहरी का स्वागत किया. जल प्रहरी सजल श्रीवास्तव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी शहर के सभी निगम पार्षदों, निगम क्षेत्र के वास्तुकारों को दी. निगम के पार्षदों, अभियंता तथा वास्तुकारों के प्रश्नों का जवाब भी जलप्रहरी ने दिया.
वर्षा जल संचयन की विधियों में रिचार्ज पीट विधि, बोरवेल व कुओं द्वारा भू जल संवर्धन एवं रिचार्ज ट्रेंच विधि की जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी. महापौर सविता सिंह ने जलप्रहरी द्वारा देश में किये कार्यो की सराहना की तथा युवा समाजसेवी सुमित प्रकाश को जल संरक्षण की दिशा हरसंभव सहयोग देने की बात कही. वर्षा जल संचयन के लिए पूर्णिया में किये जा रहे उनके प्रयासों को सराहा.
महापौर ने कहा कि नगर निगम पूर्णिया भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जागरूकता एवं इस दिशा मे सकारात्मक कार्ययोजना बनायेगा. इस अवसर पर कैलाश सिंह, सुनीता सिंह, सरिता रॉय, कुणाल किशोर, मुरारी भगत, विजय उड़ाव इत्यादि समेत कई निगम पार्षद उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन