अब एनीमिया के समूल नाश पर फोकस, 17 से चलेगा अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 7:00 AM
विज्ञापन
पूर्णिया : अब एनीमिया के समूल नाश को स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता देगा. इसके लिए 17 जुलाई से एनीमिया मुक्त भारत अभियान प्रारंभ किया जायेगा. आंगनबाड़ी और विद्यालय स्तर पर यह अभियान पहुंचाया जायेगा. इस अभियान के तहत 2 वर्ष से 10 वर्ष तक के आयुवर्ग को खासतौर से आच्छादित किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक 2 […]
विज्ञापन
पूर्णिया : अब एनीमिया के समूल नाश को स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता देगा. इसके लिए 17 जुलाई से एनीमिया मुक्त भारत अभियान प्रारंभ किया जायेगा. आंगनबाड़ी और विद्यालय स्तर पर यह अभियान पहुंचाया जायेगा. इस अभियान के तहत 2 वर्ष से 10 वर्ष तक के आयुवर्ग को खासतौर से आच्छादित किया जायेगा.
जानकारी के मुताबिक 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप दिया जायेगा. जबकि 5 वर्ष से 9 वर्ष तक के बच्चों को आयरन की गोली दी जायेगी. हफ्ते में दो बार बुधवार व शनिवार को यह खुराक दी जायेगी. अभी तक केवल गर्भवती महिलाओं, धात्री व किशोर-किशोरियों के बीच एनीमिया मुक्त अभियान चल रहा था. अब इसके तहत शिशु व बालक वर्ग को भी आच्छादित किया जायेगा.
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र पासवान ने बताया कि 17 जुलाई से एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए सभी स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा.
अब गर्भवतियों को दिया जायेगा टिटनेस डिप्थिरिया का सिंगल डोज
अब गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के साथ-साथ डिप्थिरिया से भी बचाव किया जायेगा. इसके लिए टीडी नामक सिंगल टीका विकसित किया गया है. एक टीका से ही दोनों बीमारियों से सुरक्षा हो जायेगी. शिशु जीवन दर को और बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीका तैयार कराया गया है. इस टीका के पड़ने के बाद गर्भस्थ शिशु का सुरक्षा चक्र और मजबूत हो जायेगा.
10 जुलाई तक योग्य दंपती संपर्क पखवारा
आगामी 10 जुलाई तक योग्य दंपति संपर्क पखवारा चलाया जायेगा. इसके तहत 15 वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं से आशा कर्मी संपर्क करेंगी. संपर्क के दौरान उन महिलाओं की सूची तैयार करेगी जो परिवार नियोजन या कृत्रिम गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करना चाहती हैं. 11 जुलाई से चयनित महिलाओं को पीएचसी स्तर पर ऑपरेशन एवं अन्य गर्भनिरोधक उपायों का लाभ प्रदान किया जायेगा.
हजयात्रियों को लगेगा इंफ्लूएंजा का टीका
पूर्णिया. हजयात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं का समुचित टीकाकरण सुनिश्चित किया जायेगा. इसके अंतर्गत 16 वर्ष से कम और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के हजयात्रियों के टीकाकरण को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी. इन हजयात्रियों को खासतौर से इंफ्लूएंजा का टीका दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक टीकाकरण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही हजयात्रा के लिए आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










