पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 19 Jun 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

रानीपतरा : सदर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सटे बसगांवा गांव मे शराबी पति ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी पति ने थाने पहुंच कर कहा कि मेरी पत्नी तिलिया देवी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. घटना जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव […]
विज्ञापन
रानीपतरा : सदर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सटे बसगांवा गांव मे शराबी पति ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी पति ने थाने पहुंच कर कहा कि मेरी पत्नी तिलिया देवी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. घटना जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने शव को देखते ही समझ गया कि महिला के साथ मारपीट की गयी है.
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी पति गोपी उरांव को गिरफ्तार कर लिया. आसपास के लोगों ने बताया कि गोपी शराबी था. दिन भर नशे में रहता था. मृतक महिला दूसरी पत्नी थी. गोपी की पहली पत्नी अपने मायके में रहती है. लोगों ने बताया कि पहली पत्नी के साथ इसी तरह से मारपीट करता था जिसके कारण पहली पत्नी पति को छोड़ कर अपने मायके में रहने लगी.
उसके बाद गोपी ने मृतका से शादी कर ली. जबकि मृतका को दो पुत्र भी है. दोनों पुत्र बाहर रहते हैं. गोपी अक्सर नशे में रहता था और अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करता था. बताया जा रहा है कि मृतका के साथ गोपी सोमवार को दिन भर रह रह कर मारपीट करता रहा. रात्रि में ही गोपी ने अपनी पत्नी को पीटते पीटते मार डाला. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




