तकनीकी सहायकों को दी गयी तकनीकी जानकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया : समाहरणालय सभागार में दूसरे दिन मंगलवार को पंचायती राज तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण जारी रहा. प्रशिक्षण में कुल 29 तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि तकनीकी सहायकों को त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित वार्ड क्रियान्वयन समिति व प्रबंधन समिति के कार्य, दायित्व व […]
विज्ञापन
पूर्णिया : समाहरणालय सभागार में दूसरे दिन मंगलवार को पंचायती राज तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण जारी रहा. प्रशिक्षण में कुल 29 तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि तकनीकी सहायकों को त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित वार्ड क्रियान्वयन समिति व प्रबंधन समिति के कार्य, दायित्व व अधिकार से संबंधित जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
तकनीकी सहायकों को त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के अधिकार व कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना क्रियान्वयन के संबंध में प्रखंड व पंचायत के अधिकार को भी विस्तार से बताया गया.
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर ने तकनीकी सहायकों को पंचायत स्तर पर कार्य करने में होने वाली असुविधाओं व उनके निदान से संबंधित बातों की जानकारी दी. उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों को योजना क्रियान्वयन में स्थल निरीक्षण, मापी पुस्त संधारित, तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति, मानक के अनुकूल कार्य में गुणवत्ता बहाल कराने आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन