बरसात से पहले नहीं पूरा नहीं होगा मधुबनी-माता चौक सड़क का काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : इस बार बरसात से पहले मधुबनी-माता चौक सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हो पायेगा. शहर वासियों को मधुबनी बाजार से लेकर डॉलर हाउस चौक होते हुए न्यू सिपाही टोला से माता चौक तक का सफर कीचड़ और पानी को लांघते हुए करना होगा. इस सड़क का शिलान्यास लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से […]
विज्ञापन
पूर्णिया : इस बार बरसात से पहले मधुबनी-माता चौक सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हो पायेगा. शहर वासियों को मधुबनी बाजार से लेकर डॉलर हाउस चौक होते हुए न्यू सिपाही टोला से माता चौक तक का सफर कीचड़ और पानी को लांघते हुए करना होगा. इस सड़क का शिलान्यास लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले आनन-फानन में किया गया था.
उस समय उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मुश्किलों से मुक्ति मिलेगी. मगर, विडंबना यह रही कि शिलान्यास के कई दिनों के बाद सड़क निर्माण में हाथ लगाया गया. स्थानीय नागरिकों की परेशानी यह है कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है उससे यह बात साफ है कि मानसून से पूर्व सड़क नहीं बन सकती है. यदि सड़क की यही स्थिति रहा तो लोगों को बारिश के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










