जयंती पर याद किये गये कथाकार फनीश्वर नाथ रेणु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 6:28 AM
विज्ञापन
पूर्णिया : रेणु सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को महान कथाकार, शिल्पीकार फनीश्वर नाथ रेणु की जयंती लाइन बाजार स्थित रेणु उद्यान में मनायी गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता जवाहर यादव ने की. उपस्थित लोगों ने सर्व प्रथम रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर […]
विज्ञापन
पूर्णिया : रेणु सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को महान कथाकार, शिल्पीकार फनीश्वर नाथ रेणु की जयंती लाइन बाजार स्थित रेणु उद्यान में मनायी गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता जवाहर यादव ने की. उपस्थित लोगों ने सर्व प्रथम रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.
इस मौके पर रेणु सेवा समिति के सचिव दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि रेणु जी अपनी लेखनी की बदौलत हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में अपनी पहचान बनायी है. लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. संस्थान के संयुक्त सचिव गौतम वर्मा ने कहा कि रेणु जी द्वारा लिखित पुस्तक मैला आंचन, मारे गये गुल्फान, परती परिकथा आदि रचनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय रही है.
जयंती समारोह को आलोक कुमार, अभय सिन्हा उर्फ बंटी, विरेन्द्र दास,छात्र नेता अभिषेक आनंद व संजय सिंह सिंधू ने संबोधित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर राजू मंडल, अंकुर यादव, विनय यादव, नीतीश सिंह, सौरभ पटेल, राहुल देवराज, आशुतोष झा, प्रीतम आनंद,अभिनव आनंद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










