V

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष शिविर शनिवार एवं रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शुरू हुई. इस विशेष शिविर में बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं नाम संशोधन करने के लिए फार्म 6, 7 व 8 बीएलओ से प्राप्त कर नये मतदाता अपना […]

विज्ञापन

पूर्णिया : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष शिविर शनिवार एवं रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शुरू हुई. इस विशेष शिविर में बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं नाम संशोधन करने के लिए फार्म 6, 7 व 8 बीएलओ से प्राप्त कर नये मतदाता अपना नाम जोड़वाने, मृत्यु होने या बाहर रहने पर नाम हटाने के साथ नाम में कोई त्रुटि होने पर नाम में सुधार कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परंतु बीएलओ के कार्य के प्रति लापरवाही से शहरी क्षेत्र के अधिकांश मतदान केंद्र पर बीएलओ अनुपस्थित पाये गये . ऐसी शिकायत मिलने पर प्रभात खबर की टीम ने शहर के पांच मतदान केंद्र स्थित विशेष शिविर की पड़ताल की गयी. जिसमें अधिकांश मतदान केंद्र में बीएलओं नहीं दिखे. दो मतदान केंद्र पर बीएलओ दिखे

मतदान केंद्र -मध्य विद्यालय बाड़ीहाट , समय -11:50 बजे पूर्वाह्न : ततमाटोली सुदीन चौक स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक ज्ञान कुमार जो मतदान केंद्र 58 के बीएलओ है उन्हें मतदान केंद्र पर पूर्वाह्न 11:50 बजे उपस्थित देखा गया. जबकि विद्यालय के अन्य मतदान केंद्र 59,60 61 के बीएलओ को अनुपस्थित थे. उपस्थित बीएलओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 59 व 61 के बीएलओ को मैट्रिक की परीक्षा में ड्यूटी लगाया गया है,वहीं मतदान केंद्र संख्या 60 के बीएलओ नवसृजित विद्यालय में कार्यरत है.
मतदान केंद्र – कन्या मध्य विद्यालय खजांचीहाट , समय- 12:10 बजे अपराह्न: मतदान केंद्र संख्या 57 कन्या मध्य विद्यालय खजांचीहाट में करीब 12:10 में पहुंचने पर बीएलओ आलम आरा अनुपस्थित दिखी. इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने बताया कि इन्हें विशेष शिविर होने की कोई जानकारी नहीं है.
अगर नाम जोड़वाना हो तो मोबाइल नंबर लिखा हुआ दिवाल पर है इनसे सम्पर्क कर सकते है. जब उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ को फार्म 6,7 और 8 नाम जोड़ने,नाम हटाने तथा नाम में संशोधन के लिए फार्म के साथ उपस्थित रहना है तथा मतदाताओं को इसकी जानकारी देकर जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं अंकित किया गया है उसे जोड़ना है. प्रधानाध्यापिका ने महिला होने की दुहाई देते हुए खबर नहीं छापने तथा मोबाइल पर बात करने की बात कही.
मतदान केंद्र मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट ,समय 12:30 बजे अपराह्न : मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट स्थित मतदान केंद्र संख्या 91 पूर्वी भाग और 92 पश्चिमी भाग के बीएलओ 12:30 बजे अपराह्न मतदान केंद्र पर नहीं दिखे. मतदान केंद्र 91 के बीएलओ अंजनी कुमार झा एवं 92 केंद्र के बीएलओ दिवाकर कुमार सिंह के अनुपस्थित रहने का कारण पूछने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने बतायी कि दोनों शिक्षक मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी पर है जिस कारण कैंप नहीं हुई है रविवार को बीएलओ कैंप में रहेंगे.
मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय समाहरणालय कॉलनी पूर्णिया,समय : 1:05 बजे अपराह्न: प्राथमिक विद्यालय समाहरणालय कॉलनी पूर्णिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 7/18 में अपराह्न 1:05 बजे तक बीएलओ मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं थी. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस मतदान केंद्र की बीएलओ तरसीला सोरेन है जो कहीं और गई हुई है.
नये वोटरों को ले लगा शिविर
रानीपतरा. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नये मतदाता सूची नाम जोड़ने के लिए विशेष दो दिवसीय शिविर का आयोजन बूथ स्तर पर किया गया, जो 24 फरवरी रविवार तक चलेगा. इसमें विशेष रूप से नये मतदाताओं को एक और मौका दिया है. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार ने शनिवार को दर्जनों बूथ स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया.
मौके पर मौजूद बीएलओ से नये मतदाता का चयन कर सूची में नाम जोड़ने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में नये मतदाताओं का नाम नहीं छूटना चाहिए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन