पूर्णिया : जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी राखी मेहता गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया : जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी राखी मेहता गिरफ्तार

पूर्णिया : रिमांड होम में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी राखी मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों इस हत्याकांड में संलिप्त एक बाल बंदी के माता-पिता हैं. तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को अहम सबूत हाथ लगने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. एसपी […]

विज्ञापन
पूर्णिया : रिमांड होम में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी राखी मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों इस हत्याकांड में संलिप्त एक बाल बंदी के माता-पिता हैं.
तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को अहम सबूत हाथ लगने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि रिमांड होम में हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हुए पांचों बाल बंदियों में से एक बाल बंदी के पिता अमरेंद्र कुशवाहा व मां राखी मेहता है.
एसपी ने बताया कि गोली चलाने वाला बाल कैदी अमरेंद्र कुशवाहा का पुत्र है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर सभी बाल बंदी मधेपुरा से बस पकड़ कर पटना चले गये थे, जहां आनंद चौधरी नाम के लड़का ने सभी को शरण दिया. इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आनंद चौधरी पूर्णिया का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन