चीनी के दाम तीन दिनों में क्यों बदले? और मक्का के भाव और गिरेंगे या आएगी तेजी? जानें गुलाबबाग मंडी के भाव

Updated:
विज्ञापन

मंडी | Prabhat Khabar Network

गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को जूट के भाव में मामूली तेजी आई, जबकि मक्का का बाजार मंदा रहा. चीनी के थोक भाव ₹5,800-5,900 प्रति क्विंटल हैं, लेकिन खुदरा बाजार में ऊंची कीमतें बनी हुई हैं. मक्का के भाव में और गिरावट की संभावना है.

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट और गल्ला मंडी में शुक्रवार को जूट के निचले किस्म के भाव में हल्की तेजी देखी गयी, जबकि मक्का का बाजार मंदा रहा. दूसरी ओर थोक मंडी में चीनी के भाव लगातार नीचे आ रहे हैं, लेकिन खुदरा बाजार में कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं. मंडी में चीनी का भाव ₹5,800 से ₹5,900 प्रति क्विंटल रहा, जबकि खुदरा बाजार में यह ₹66 से ₹68 प्रति किलो बिक रही है. एक किलो के पैकेट की कीमत करीब ₹81 तक पहुंच गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6500 से घटकर 5900 रुपये तक पहुंची चीनी

कारोबारियों के अनुसार कुछ समय पहले चीनी का मंडी भाव करीब ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था. अब यह घटकर ₹5,800-5,900 तक आ गया है. कारोबारियों का कहना है कि चीनी के दाम में अभी और गिरावट की संभावना बनी हुई है. हालांकि थोक भाव घटने के बावजूद खुदरा बाजार में इसका पूरा असर अभी नहीं दिख रहा है.

चीनी के भाव पर एक नजर:

  • थोक मंडी: ₹5,800-5,900/क्विंटल
  • खुदरा बाजार: ₹66-68/किलो
  • 1 किलो पैकेट: ₹81 तक

मक्का में मंदी, और गिर सकते हैं भाव

गुलाबबाग मंडी में मक्का का बाजार फिलहाल मंदी के दौर से गुजर रहा है. शुक्रवार को मक्का का भाव ₹2,370 से ₹2,500 प्रति क्विंटल रहा. कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में इसके भाव में और गिरावट हो सकती है.

बाहर से आने वाले मक्का की आवक भी शुक्रवार को कुछ धीमी रही. ऐसे में बाजार की नजर आने वाले दिनों में आवक और मांग पर टिकी है.

जूट के निचले भाव में हल्की तेजी

मक्का के मुकाबले जूट बाजार में शुक्रवार को चहल-पहल रही. जूट की निचली किस्म में हल्की तेजी देखी गयी. मंडी में जूट का भाव ₹11,350 से ₹11,800 प्रति क्विंटल तक रहा.

गुलाबबाग मंडी के ताजा भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,370₹2,500
जूट₹11,350₹11,800
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन