बस हादसे में धमदाहा के 11 मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया से पंजाब भटिंडा जा रही बस

विज्ञापन

धमदाहा. पूर्णिया से पंजाब भटिंडा जा रही बस के हादसे में धमदाहा के 11 मजदूर घायल हो गये हैं. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सभी 11 मजदूर धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के चम्पावती पंचायत के बांधटोल तीनटोलीया के रहनेवाले हैं. सभी मजदूर चम्पावती पेट्रोल पंप पर सवार होकर निकले थे. रास्ते में स्लीपर एसी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी इसके के बाद घटनास्थल पर सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल मजदूर को कानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चालक को झपकी आने की वजह से हादसे की बात कही जा रही है. घटना से चम्पावती में गांव में सभी परिजन चिंता में डूबे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन