Live Updates

PU Student Union Election Live: कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम नहीं,आज हॉस्टल में जुटे छात्र नेता

Updated:
विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताक झोंक दी है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. प्रत्याशी अपनी जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं.

विज्ञापन

‘हम लोग वोट विश्वविद्यालय के मुद्दों पर ही करेंगे वोट’

छात्रावास के छात्रों ने बताया कि हम लोग वोट विश्वविद्यालय के मुद्दों पर ही करेंगे. कई छात्र नेता अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील कर रहे हैं.

रविवार होने के कारण हॉस्टल में जुटे सभी छात्र नेता 

पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है. वैसे- वैसे चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार की तैयारी जोरो शोरों से लगे हुए हैं. आज रविवार होने के कारण सभी कॉलेज बंद था. जिससे सभी छात्र नेता आज हॉस्टल में जुटे हुए है. छात्र नेता हॉस्टल के छात्रों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए उनसे अपील कर रहे हैं.

जैक्शन छात्रावास में हो रही है चुनावी चर्चा 

PU Student Union Election Live: कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम नहीं,आज हॉस्टल में जुटे छात्र नेता

पटना विश्वविद्यालय के जैक्शन छात्रावास में छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा में जुटे छात्र.

5355 वोटर्स पटना वीमेंस कॉलेज में

पटना विश्वविद्यालय चुनाव में छात्राओं के वोट अहम हैं, क्योंकि सबसे अधिक 5355 वोटर्स पटना वीमेंस कॉलेज में ही हैं.

ओवैसी की AIMIM ने उतारा अपना कैंडिडेट

ओवैसी की AIMIM ने पटना विवि छात्र संघ चुनाव में प्रयोग के रुप में अपना कैंडिडेट उतारा है. पार्टी ने लड़की मुस्लिम कैंडिडेट को मैदान में उतारा है. ये अपने आप में पार्टी की तरफ से बड़ा संदेश दिया है.

PU Student Union Election Live: कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम नहीं,आज हॉस्टल में जुटे छात्र नेता

आज रविवार है. इसके बाद भी पटना कॉलेज के कैंपस में छात्र नेता और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है. निर्दलीय प्रत्याशी मानसी झा के पक्ष में चर्चा करते हुए समर्थक.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola