ePaper

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का साथ, नीतीश कुमार ने समर्थन का किया ऐलान

Updated at : 22 Jun 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का साथ, नीतीश कुमार ने समर्थन का किया ऐलान

Presidential Election: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन देने का एलान कर दिया है. ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की है.

विज्ञापन

पटना: राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का समर्थन मिल गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं. एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है. द्रौपदी मुर्मू मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली हैं.

नीतीश कुमार ने पीएम को दिया धन्यवाद

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाये जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. सीएम नीतीश ने कहा, द्रौपदी मुर्मू ने उड़ीसा सरकार में मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था. उसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी जा रही हैं. नीतीश कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री को इसके लिये हृदय से धन्यवाद. इधर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की है.

ललन सिंह ने ट्वीट कर समर्थन का किया ऐलान

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने यह भी लिखा है कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन