पटना सिविल कोर्ट में कमीशन लेकर पुलिस दे रही थी केस, आपस में भिड़े वकील और मुंशी, जमकर हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन

पटना सिविल कोर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक मुकदमा हासिल करने के लिए पटना सिविल कोर्ट में एक वकील और मुंशी आपस में भीड़ गये. पहले तो दोनों के बीच जमकर बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी.

विज्ञापन

पटना. एक मुकदमा हासिल करने के लिए पटना सिविल कोर्ट में एक वकील और मुंशी आपस में भीड़ गये. पहले तो दोनों के बीच जमकर बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और किसी तरह समझा बुझाकर दोनों को शांत कराया.

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस जब भी आरोपियों को लेकर कोर्ट आती है तो कमीशन लेकर पुलिस वहां मौजूद वकीलों को मुकदमा सौंप देती है. इस मामले को लेकर अक्सर कोर्ट में झड़प होती रहती है.

आज उसी झड़प में मारपीट की और गाली गलौच की नौबत आ गयी. पुलिस के अनुसार अनुसार किसी केस को लेकर वकील सुनील दुबे और मुंशी भूषण आपस मे भीड़ गये थे. मामला अब खत्म हो चुका है.

घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां आये दिन इस तरह की घटना होते रहती है. पुलिस आरोपियों को लेकर आती है और कमीशन लेकर वकीलों को केस देती है. उसी सिलसिले में अक्सर वकीलों के बीच झड़प होते रहती है. आज भी कमीशन को लेकर दोनों आपस में भीड़ गये.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन