Video: पटना में बंद मॉल से 70 लाख का सामान लेकर निकली पुलिस, चोरी के आरोप में लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरा

Updated:
विज्ञापन

दुकानदार सनी कुमार के अनुसार दो पिकअप से कुछ लोग सामान लेकर भाग गये. पुलिस की गाड़ी पर भी सामान लदा था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया. इस घटना को लेकर इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल था.

विज्ञापन

पटना के राजीव नगर थाने क्षेत्र के आशियाना-दीघा रोड में रैपिड मॉल का करीब 70 लाख का सामान लेकर भागने के आरोप में स्थानीय लोगों ने डायल 112 के चार पुलिसकर्मियों को घेर कर काफी हंगामा किया. बताया जाता है कि यह घटना मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे हुई. मॉल मलिक सनी कुमार अपने समान को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए बाहर निकाल कर रखे हुए था. इसी बीच डायल 112 की टीम पहुंची और उनके साथ दो और पिकअप वैन भी आये थे. लोगों का आरोप है कि सारा सामान पुलिसकर्मियों के साथ ही पिकअप वैन वाले लेकर चले गये. बाद में इनलोगों को घुड़दौड़ रोड में रोका गया है. हालांकि इस दौरान पिकअप वैन वाले चले गये थे. घटना की सूचना मिलने पर राजीव नगर थाना अध्यक्ष रमन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, साथ ही उन्होंने दुकानदार और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. दुकानदार सनी कुमार के अनुसार दो पिकअप से कुछ लोग सामान लेकर भाग गये. पुलिस की गाड़ी पर भी सामान लदा था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया. इस घटना को लेकर इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल था. लोग पुलिस पर आक्रोशित थे. हालांकि, राजीव नगर थाना अध्यक्ष रमन कुमार का कहना है की यह मकान मालिक और किरदार के बीच का आपसी विवाद है. मामले की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन