गया जंक्शन पर जल्द खुलेगा आठ नंबर प्लेटफॉर्म, बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 27 May 2025 7:47 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

गया: गया जंक्शन का डेल्हा साइड स्थित नयी सड़क के साथ आठ नंबर प्लेटफॉर्म यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा. इसके शुरू होते ही न केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों की भीड़ को भी सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा. इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.

विज्ञापन

गया जंक्शन पर यात्रियों के लिए एक नयी और बड़ी सुविधा की शुरुआत होने जा रही है. जल्द ही डेल्हा साइड स्थित नयी सड़क के साथ आठ नंबर प्लेटफॉर्म यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा. इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को अधिक सुविधा और आराम मिलेगा. वर्तमान में गया जंक्शन पर कुल सात प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन आठवें प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है.

भीड़ को किया जा सकेगा नियंत्रित

इसके शुरू होते ही न केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों की भीड़ को भी सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा. इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी आसानी होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आठवां प्लेटफॉर्म जल्द ही संचालन के लिए चालू कर दिया जायेगा. यात्रियों ने इस सुविधा को लेकर प्रसन्नता जतायी है और कहा है कि इससे गया जंक्शन की व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी. उन्होंने रेलवे का आभार भी व्यक्त किया.

काम का निरीक्षण करते अधिकारी
काम का निरीक्षण करते अधिकारी

स्टेशन के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए स्टेशन प्रबंधक और कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों की टीम ने स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिन कार्यों में कमियां पायी गयी, उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, गया रेलवे स्टेशन का जल्द ही जीएम (महाप्रबंधक) द्वारा निरीक्षण किया जायेगा. निरीक्षण की तिथि जल्द घोषित की जायेगी. जीएम के आगमन की सूचना मिलते ही अधूरे कार्यों को पूरा करने में अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हैं. रेलवे प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यात्रियों के लिए शुरू की गयीं कई नयीं सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सेवाएं प्रारंभ की गयी हैं. इनमें शुद्ध पेयजल, वाटर वेंडिंग मशीन, टिकट वेंडिंग मशीन, आधुनिक शौचालय, स्नानघर, टिकट काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर शामिल हैं. इन सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से राहत मिलेगी. पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को पर्याप्त और स्वच्छ जल मिल रहा है. वहीं, वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना भी सक्रिय रूप से जारी है. डेल्हा साइड के टिकट व रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों को टिकट व आरक्षण की सुविधाएं आसानी से मिलेंगी. रेलवे का उद्देश्य है कि गया जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा, संतोष और यात्रा का सुगम अनुभव प्रदान किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Forecast: 30 व 31 मई को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Bihar Weather Forecast: 30 व 31 मई को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन