ePaper

बेगूसराय में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट की देखें PHOTOS, विरोध करने पर सेल्समेन को मारी गोली

Updated at : 21 Dec 2023 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट की देखें PHOTOS, विरोध करने पर सेल्समेन को मारी गोली

बेगूसराय में बदमाशों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इस लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को भी गोली मार दी. लूट की वारदात कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
undefined

बेगूसराय शहर के रतनपुर ओपी स्थित जीडी कॉलेज के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने एक करोड़ की ज्वेलरी लूट ली. इस दौरान लूट का विरोध करने पर दुकान के कर्मी मनीष सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को चिंताजनक अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

undefined

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवक ग्राहक बनकर आये और आभूषण देखने लगे इसी क्रम में दो-तीन युवक और दुकान के अंदर प्रवेश कर गया. इसके बाद हथियार के बल पर बैग में ज्वेलरी भरकर भागने लगा. इसी दौरान एक स्टाफ ने अलार्म बजा दिया.

undefined

अलार्म बजाते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. जिसके बाद बदमाश बैग लेकर भागने लगे तो पकड़ने की कोशिश करने पर दुकान के कर्मचारी उलाव निवासी मनीष कुमार को पेट में गोली मार दिया. इस दौरान दो राउंड और फायरिंग की गयी.

undefined

फायरिंग के बाद दोनों बाइक पर सवार अपराधी 12.50 में अलग-अलग दिशा की ओर भाग निकले. शहर के बड़े आभूषण प्रतिष्ठान में हुई लूट के बाद लोगों में जहां हड़कंप मच गया वहीं प्रशासन महकमे में अफरातफरी मच गयी.

undefined

जानकारी मिलते ही एसपी योगेन्द्र कुमार एवं सदर डीएसपी अमित कुमार सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गये.

undefined

एसपी के नेतृत्व में जगह-जगह घेराबंदी की गयी है ताकि अपराधी भागने नहीं पाए. मौके पर से लुटेरे का एक बैग भी छूट गया है, वहीं एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है.

undefined
undefined

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि रत्न मंदिर दुकान में लूट की घटना सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर सभी लोग पहुंच गए, पूरी चेकिंग की गयी है. दो अपराधी ग्राहक बनकर घुसे और अलग-अलग आइटम देखें. इसी दौरान काउंटर पर रखा आभूषण अपने बैग में रखने लगे. इसी दौरान अलार्म बजने तथा अभी लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने काउंटर पर बैठे मनीष कुमार को गोली मार दी उसका इलाज चल रहा है.

undefined

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की जा रही है. सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम ने सभी एंगल पर जांच शुरू कर दी है. हाल फिलहाल में जो अपराधी जेल से छूटे हैं उन सबकी जांच की जा रही है. पीड़ित दुकानदार के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

Also Read: आईटी-इंजीनियरिंग करने के बाद नहीं मिली नौकरी तो बन गया लुटेरा, बेगूसराय में कर ली 20 लाख की लूटपाट Also Read: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों ने दारोगा की ले ली जान, जांच के लिए रोका तो कार से रौंदकर मार डाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन