PHOTOS: बिहार के गया ओटीए से 128 कैडेट्स पासआउट, यूपी के सबसे ज्यादा 31 कैडेट, तीन बिहार के, सात विदेशी भी

Updated:
विज्ञापन

गया ओटीए में शनिवार को 24वें पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान 128 कैडेट्स पासआउट हुए. इनमें 121 भारतीय हैं, तो पांच भूटान व दो वियतनाम के हैं. इसबार सबसे अधिक यूपी के 31 कैडेट्स पासआउट हुए हैं. इसके अलावा 13 उत्तराखंड के, नौ राजस्थान, छह एमपी और तीन बिहार के कैडेट्स हैं.

विज्ञापन
undefined

बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को शनिवार सुबह 24वीं पासिंग आउट परेड के अवसर पर पारंपरिक सैन्य पोशाक में सजाया गया था. पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित पिपिंग सेरेमनी में सैन्य अधिकारियों ने शपथ ली. शनिवार को ओटीए से कुल 128 पासआउट हुए, जिनमें सात मित्र देशों के थे. उत्तीर्ण कैडेटों में 121 भारतीय, पांच भूटान और दो वियतनाम के हैं. इस बार यूपी से सबसे ज्यादा 31 कैडेट पासआउट हुए हैं. इसके अलावा उत्तराखंड से 13, राजस्थान से नौ, एमपी से छह और बिहार से तीन कैडेट हैं. 24वीं पासिंग आउट परेड में कुल 121 कैडेट्स ट्रेनिंग के बाद पासआउट हुए और खुद को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के लिए विभिन्न ट्रेनिंग विंग्स में जाएंगे 90 अफसर

पास आउट कैडेटों में टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) क्रमांक संख्या- 42 के कुल 101 अधिकारी शामिल हैं. इसमें मित्र देशों के भी सात अधिकारी शामिल हैं. इसके साथ ही स्पेशल कमीशन अधिकारी पाठ्यक्रम (एससीओ) क्रमांक संख्या- 51 के 27 अधिकारी भी पास आउट हुए. टीइएस – 48 कोर्स के 90 अफसर कैडेटों ने भी इस परेड में भाग लिया, जो इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के लिए विभिन्न आर्मी कैडेट ट्रेनिंग विंग्स जैसे मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिकंदराबाद, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेली कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग, मऊ एवं कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे जायेंगे.

undefined

एडमिरल आर हरि कर रहे थे परेड का निरीक्षण

पासिंग आउट परेड के दौरान अधिकारी कैडेट्स अपने शानदार सैन्य टर्नआउट में नजर आये और उन्होंने असाधारण ड्रिल मूवमेंट को प्रदर्शित किया, जो उनके उच्च प्रशिक्षण स्तर की प्रेरणा, स्वाभिमान और आपसी सामंजस्य को दर्शाता है. नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी) परेड के निरीक्षण अधिकारी थे. अत्यधिक सुशोभित, अनुभवी और निपुण एडमिरल अधिकारी 61वें कोर्स राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे के पूर्व छात्र रहे हैं.

undefined

इन लोगों को किया गया सम्मानित

ऑफिसर कैडेट सात्विक शिवपुरी को पासिंग आउट टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के सभी राउंड में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित “स्वोर्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्हें पासिंग आउट टेक्निकल एंट्री स्कीम पाठ्यक्रम में मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाने के लिए ‘गोल्ड मेडल’ से भी सम्मानित किया गया. वहीं, गुरेज कंपनी, को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शीत सत्र 2023 का चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया.

undefined

एडमिरल आर हरि कुमार ने कैडेट्स को दी बधाई

परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी एडमिरल आर हरि कुमार ने अधिकारी कैडेटों को उनके उत्कृष्ट ड्रिल के लिए बधाई दी. उन्होंने भावी अधिकारियों से निस्वार्थ, समर्पित और पेशेवर सेवा प्रदान करके अपने देश और अपनी अकादमी को गौरवान्वित करने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने एक योद्धा के विद्वान होने के महत्व पर भी जोर दिया.

undefined

तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए कैडेट्स को किया प्रेरित

एडमिरल ने पासिंग कोर्स से खुद को और अपनी कमान के तहत आने वाले सैनिकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और अपने तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए कैडेट्स को प्रोत्साहित किया. परेड देखने वाले गौरवान्वित माता-पिता को बधाई देते हुए एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि वह उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं जिनके बेटे को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिला है. भारत माता की सेवा करने का मौका मिल रहा है. अकादमी हमारे मित्र देशों जैसे भूटान, वियतनाम और अन्य देशों के कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण सैन्य प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि वे अपनी राष्ट्रीय सेनाओं के सफल सैन्य नायक बन सकें.

undefined
Also Read: पटना के पुस्तक मेला में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की देखें PHOTOS, महिला नेतृत्व कार्यक्रम में गाए अपने लिखे गीत
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन