PHOTOS: प्रकाश पर्व पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना साहिब में टेका मत्था, राज्यपाल आर्लेकर भी पहुंचे गुरुद्वारा

Updated:
विज्ञापन

सिखों के 10वें गुरू एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोबिन्द सिंह जी के 357वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने मत्था टेका.

विज्ञापन
undefined

सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में भारी भीड़ उमड़ी. प्रकाश उत्सव पर विशेष दीवान सजाया गया. इसमें शबद कीर्तन और कथा प्रवचन हुआ. गुरु महाराज के प्रकाश उत्सव में शामिल होने के लिए देश भर से संगत आई थी. प्रकाश पर्व में भाग लेने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री-विधायक समेत अन्य लोग भी पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

गुरु गोबिंद सिंह जा महाराज की जयंती के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके 357वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शत-शत नमन. धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए उनका त्याग और बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की.

undefined

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

undefined

वहीं इससे पहले हरिमंदिर साहिब में कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए जत्थेदारों और श्री हरिमंदिर जी प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा और प्रतीक चिन्ह देकर किया.

undefined

इस दौरान सीएम ने गुरु घर में बैठकर गुरुवाणी भी सुनी. उन्होंने देश-विदेश से आए सिख धर्म के अनुयायियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी. उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के त्याग, बलिदान और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की भी बात कही.

undefined

प्रकाशोत्सव में आज का आकर्षण : अमृत वेला में आशा दीवार, विशेष दीवान, अमृत बांटा में अमृत छक सिख पंथ की दीक्षा, शाम को भी विशेष दीवान, मध्य रात को प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह, बाल लीला में अखंड पाठ.

undefined

नगर कीर्तन का आकर्षण : गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे पंज प्यारे, मुंबई, झारखंड व पटना की एक दर्जन से अधिक भजन कीर्तन मंडली, बाहर के बैंड, मिलिट्री बैंड, पंजाब व प्रदेश के मार्शल आर्ट, गतका व गिद्धा दल का करतब, गुरु महाराज के जीवन दर्शन का संदेश देते दल, स्कूली बच्चों का मार्च पास्ट, गुरुवाणी की धुन.

Also Read: बिहार: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालु उत्साहित, भक्तों के लिए कई व्यवस्था, जानिए पूरी डिटेल
undefined

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, रंग बिरंगी लाइटों से गुरुद्वारे की सजावट, भक्तों की उमड़ी भीड़
undefined

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि भी मौके पर मौजूद थे.

Also Read: बिहार: प्रकाश पर्व की शुरुआत, विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, पटना साहिब में भक्तों के लिए खास इंतजाम
undefined

मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग, वरीय अधिकारीगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन