पटना में बिजली कनेक्शन काटने गये अभियंता को लोगों को पीटा, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस संबंध में प्रभु कुमार पाठक की दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर दीघा के यदुवंशी नगर निवासी त्रिभुवन प्रसाद व अन्य चार-पांच लोगों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

पटना. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दीघा के कनीय विद्युत अभियंता प्रभु कुमार पाठक के साथ ही उनके ही कार्यालय में कुछ लोगों ने मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाला. इस संबंध में प्रभु कुमार पाठक की दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर दीघा के यदुवंशी नगर निवासी त्रिभुवन प्रसाद व अन्य चार-पांच लोगों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

14 फरवरी की है घटना

अपनी शिकायत में कनीय विद्युत अभियंता प्रभु कुमार पाठक ने बताया है कि वे 14 फरवरी को अपने कार्यालय में काम कर रहे थे. इसी दौरान त्रिभुवन प्रसाद अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बिजली का कनेक्शन काटने का विरोध किया. इसके बाद उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. जिसके कारण उन्हें चोटें आयी हैं. वे किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे.

उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि अर्जुन सिंह का बिजली बिल का 24 हजार 800 रुपया बकाया था. इसके कारण उनके घर की बिजली कनेक्शन को काट दी गयी थी. इसी के विरोध में त्रिभुवन प्रसाद व अन्य ने मिलकर उनपर हमला कर दिया, मारपीट की और सरकारी दस्तावेज नष्ट करने व सरकारी कार्य में बाधा डाला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन