डॉ ए बी प्रसाद मेमोरियल महिला टेनिस टूर्नामेंट में युबरानी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में आयोजित डॉ ए बी प्रसाद महिला टेनिस टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की युवरानी बनर्जी चैंपियन बनी़

विज्ञापन

पटना़ पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में आयोजित डॉ ए बी प्रसाद महिला टेनिस टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की युवरानी बनर्जी चैंपियन बनी़ टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमलेश कुमार और रेफरी रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खेले गये एकल के फाइनल में युबरानी ने कर्नाटक की अमोदिनी नाइक को 6-2, 6-1 से हरा कर खिताब अपने नाम किया़ वहीं, युगल के फाइनल मैच में महाराष्ट्र की जिया परेरा और गुजरात की दिया देसाई की जोड़ी ने दिल्ली की शेफाली अरोड़ा और पश्चिम बंगाल की श्रुति गुप्ता की जोड़ी को हरा कर विजेता बनीं. विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एके सिन्हा ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर बिहार बिहार लॉन टेनिस संघ के सचिव अखौरी विश्वप्रिय, रंजन श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन