पटना: पुनपुन बाजार में मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नैचर गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ फोन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुनपुन बाजार में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Patna Crime News : मसौढ़ी (पटना) से पुनपुन बाजार में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रेम पासवान के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भागने की पुलिस को मिली सूचना

थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनपुन बाजार में एक युवक से मोबाइल छीनकर एक बदमाश भाग गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित की तलाश में पकड़ी गांव में छापेमारी की.

छापेमारी में छीने गए मोबाइल के साथ पकड़ा गया

पुलिस टीम ने गौतम कुमार को उसके घर से छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल वही है, जिसे पुनपुन बाजार में युवक से छीना गया था.

कांड दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा

इस मामले में पुनपुन थाना में कांड संख्या 283/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन