पालीगंज में 56 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 9.21 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Updated:
विज्ञापन
पालीगंज: 56 पुड़िया स्मैक संग युवक गिरफ्तार

Patna Drug arrest: पालीगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 56 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल 9.21 ग्राम स्मैक, 2,030 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

Patna Drug arrest: पालीगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान खपुरा गांव निवासी सुरेश वर्मा के पुत्र दिग्यांशु आर्यन उर्फ छोटू के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से 56 पुड़िया स्मैक और प्लास्टिक में रखा खुला स्मैक बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 9.21 ग्राम है. इसके अलावा स्मैक की बिक्री से प्राप्त 2,030 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

गांव में कर रहा था स्मैक की बिक्री

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव में ही स्मैक की बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से बिक्री के लिए तैयार 56 पुड़िया स्मैक और खुला स्मैक बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित अन्य सामान भी जब्त कर लिया है.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पालीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Sikandar Kumar Paliganj

लेखक के बारे में

By Sikandar Kumar Paliganj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन