करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के बाहर करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार. सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के बाहर करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. लक्ष्मी मोची के 40 वर्षीय पुत्र उमेश मोची सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव से गया था. उसी दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास जमीन पर गिरे करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगो की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. किसी ने थाने में इससे संबंधित लिखित शिकायत नहीं की है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन