Rain Alert: पटना समेत 10 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तत्कालीन पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके अनुसार राज्य के 10 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. आईएमडी ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

विज्ञापन

Rain Alert: बिहार में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव है. बीते कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आकर कई लोगों की जान भी गई है. राजधानी पटना के आसमान में भी शुक्रवार की सुबह काले-काले बादल घिर आये और हल्की तेज हवा के बीच पहले बूंदाबांदी और फिर झमाझम बारिश हुई. इससे शहर की सड़कें पूरी गीली हो गयीं. उधर भारतीय मौसम विभाग के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटे के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट राज्य के 10 जिलों के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना-वैशाली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार पटना और वैशाली जिला के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में झमाझम बारिश होगी. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभगा ने इन दोनों जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने सीवान, कैमूर, रोहतास, सारण, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, गया और लखीसराय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी भी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

Also Read: बिहार को प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन, 2030 तक 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान

सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अलर्ट के दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने को कहा है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि जबतक जरूरी कर न हो घर से बाहर न निकलें. यदि किसी खुले स्थान पर हों तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें, किसी पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे न खड़े हों. विभाग ने किसानों को खेत में न जाने की भी सलाह दी है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन