गोद में बच्चे, निशाने पर यात्रियों के गहने-पर्स; पटना जंक्शन से महिला चोर गिरोह की 8 सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एआइ बनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जंक्शन पर यात्रियों को लूटने वाले एक महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस गिरोह की आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो बच्चों का इस्तेमाल कर यात्रियों को निशाना बनाती थीं.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जंक्शन पर महिला यात्रियों के गहने, मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले महिला गिरोह का रेल पुलिस ने खुलासा किया है. जीआरपी ने गिरोह की आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें सात महिलाएं उत्तर प्रदेश के देवरिया और एक पश्चिम बंगाल के पुरूलिया की रहने वाली है. गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच बतायी गयी है.

विज्ञापन

बच्चों को गोद में लेकर करती थीं यात्रियों की रेकी

पुलिस के अनुसार, गिरोह की कुछ सदस्य पुलिस से बचने और यात्रियों का शक दूर करने के लिए छह माह से एक वर्ष तक के बच्चों को गोद में लेकर चलती थीं. भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर नजर रखकर मौका मिलते ही चोरी करने का आरोप है.

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में मिलीं

पटना जंक्शन रेल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 सितंबर की शाम प्लेटफॉर्म संख्या छह-सात के पश्चिमी छोर पर गश्त के दौरान संदिग्ध महिलाओं का समूह बैठा मिला. पुलिस को देखते ही महिलाएं भागने लगीं. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर सभी आठ महिलाओं को पकड़ लिया.

तलाशी में गहने, मोबाइल और नकदी बरामद

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पूजा देवी, किरण देवी, शीला देवी, रागनी देवी, चिडई देवी, अंजोरी देवी, शिवाणी कुमारी और जमुना देवी के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस ने चांदी की चेन, तीन बिछिया, हनुमान और दुर्गा मां के लॉकेट, मोबाइल फोन, पर्स और नकदी बरामद की.

भीड़ का फायदा उठाकर करती थीं चोरी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिलाओं ने ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस गिरोह की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले

रेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में कुछ के खिलाफ मढ़ौरा और वैशाली टाउन थानों में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन