पटना: मसौढ़ी में झाड़ू लगाते समय महिला को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; रेवां गांव में मचा कोहराम
मसौढ़ी में झाड़ू लगाते समय महिला को सांप ने डंसा
मसौढ़ी के रेवां गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई. घर में झाड़ू लगाते समय सांप ने महिला को डस लिया था. परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका.
Patna News : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रेवां गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान रामजी राम की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बीते शुक्रवार की सुबह रीना देवी अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं. इसी दौरान घर में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया.
हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल किया गया रेफर
सांप के डंसने के बाद परिजन तत्काल रीना देवी को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था.
रविवार सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हालांकि रविवार की सुबह अचानक रीना देवी की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए