महिला सिपाही के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े, आरोपित फरार

Updated:
विज्ञापन

पुनपुन बाज़ार स्थित एक घर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ आरोपित महिला पुलिस से ही उलझ पड़ी.

विज्ञापन

मसौढ़ी . पुनपुन बाज़ार स्थित एक घर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ आरोपित महिला पुलिस से ही उलझ पड़ी. इस दौरान आरोपित महिला ने महिला सिपाही से मारपीट कर उसके कपडे फाड़ दिये और फरार हो गयी. पुनपुन थाना में पदस्थापित महिला सिपाही नेहा कुमारी ने पुनपुन केलाबगान मुहल्ला निवासी राहुल कुमार की पत्नी डिंपल कुमारी के विरुद्ध पुनपुन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिपाही नेहा का आरोप है कि बाजार स्थित एक घर में मारपीट की सूचना पर वह अन्य पुरुष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. वहां आरोपित महिला डिंपल एक पुरुष के साथ मारपीट कर रही थी. पुलिस पदाधिकारी के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी. महिला सिपाही होने के नाते मेरे द्वारा उसे हटाने की पहल की गयी. इस पर वह उलझ गईं और मेरे साथ मारपीट करने लगी और मेरे कपड़े फाड़ दिये गये. मेरे हाथ को महिला ने दांत से काटकर जख्मी कर दिया. पुनपुन थाना के थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि आरोपित महिला का बाजार निवासी अमर सिंह की पत्नी व परिजनों से विवाद था. मारपीट के दौरान पुलिस पहुंची, जहां आरोपित पुलिस से उलझ गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन