Bihar Weather: बिहार में मकर संक्राति पर गुलजार रहेगा मौसम, IMD ने बताया कहां-कहां रहेगा कुहासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jan 2025 4:15 AM
मकर संक्रांति मौसम समाचार
Bihar Weather: मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा इस बारे में पटना मौसम विभाग ने बताया है. आइये जानते हैं इस दौरान किन जिलों में कुहासा छाएगा.
Bihar Weather: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मंगलवर को कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना बेहद कम है. इस दिन श्रद्धालु गंगा, अन्य नदियों और तालाबों में सहजता से स्नान कर सकेंगे. हालांकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह के समय सामान्य से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहने के आसार हैं. केवल एक दो जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. हालांकि सूरज निकलने के बाद धूप गुनगुनी महसूस होगी.
पुरवैया की गति भी बेहद धीमी
अक्सर मकर संक्रांति के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती रही है. सरसर पछुआ चलती है. इस बार पुरवैया चल रही है. पुरवैया की गति भी बेहद धीमी है. मकर संक्रांति के अवसर पर मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस आशय का पूर्वानुमान आइएमडी ने जारी किया है.
इन 25 जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए बिहार के 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बक्सर, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सोमवार को कैसा रहा मौसम का हाल
आइएमडी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान पूर्णिया में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री वाल्मीकिनगर में दर्ज हुआ है. इस तरह राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक ही चल रहा है. पटना और गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री अधिक है. पूर्णिया और उसके आसपास के सटे क्षेत्र में अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में इस दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










