Video: राजेश रसीला ने गाया "सीना चीर के दिखइयो जी…" तो भावुक हुए तेजप्रताप, जनता दरबार का बदला माहौल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jun 2025 10:17 AM

विज्ञापन
tej pratap yadav video| Tej Pratap Yadav became emotional on hearing the song of folk singer Rajesh Rasila
tej pratap yadav video

Tej Pratap Yadav: राजद से निलंबन के बाद तेजप्रताप यादव ने जनता से सीधे जुड़ने की नई मुहिम शुरू की है. अपने आवास पर ‘जनता दरबार’ लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. साथ ही लोकगीतों और भावनात्मक माहौल से दरबार को अनोखा रंग भी दे रहे हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: राजद से निलंबन और परिवार से दूरी के बाद तेजप्रताप यादव अब नई सियासी पिच पर बैटिंग कर रहे हैं. पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर उन्होंने लगातार तीसरे दिन ‘हर शाम जनता के नाम’ अभियान के तहत जनता दरबार लगाया. 27 जून को हुए इस आयोजन में उन्होंने राज्यभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया.

तेजप्रताप ने इस दरबार की जानकारी खुद X (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, “आज लगातार तीसरे दिन ‘हर शाम- जनता के नाम’ के तहत ‘सीधी बात- सीधा समाधान’ में राज्य भर से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु उचित कार्रवाई की.”

लोकगायक राजेश रसीला ने सुनाया गाना

हालांकि, इस जनता दरबार की चर्चा सिर्फ समस्याओं और उनके समाधान को लेकर ही नहीं हो रही है. दरअसल, कार्यक्रम में बिहार के लोकगायक राजेश रसीला को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने तेजप्रताप की शान में गीत “बजरंगबली हियो नहीं हो तेजप्रताप भइया, सीना चीर के दिखइयो जी…” गाया. तेजप्रताप गीत के दौरान मुस्कुराते नजर आए और माहौल पूरी तरह भावनात्मक से मनोरंजक में बदल गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे आयोजन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स ने इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. जहां कुछ ने इसे तेजप्रताप का जनसेवा की ओर कदम बताया, वहीं कई यूजर्स ने इस ‘जनता दरबार’ को व्यंग्य और तंज का शिकार बना डाला.

एक यूजर ने लिखा, “कपिल शर्मा जैसा कॉमेडी शो शुरू कर दो. ” तो दूसरे ने सलाह दी, “अब खुद की पार्टी बना ही डालिए. ” वहीं कुछ लोगों ने इसे “जनता दरबार में अय्याशी” करार देते हुए कहा कि यह दरबार जनता के लिए कम, आत्मप्रशंसा और प्रचार के लिए ज्यादा है.

तेजप्रताप के नए अवतार से सियासी गलियारों में हलचल

तेजप्रताप यादव का यह नया अवतार सियासी गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर रहा है. वह अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हैं. जहां जनता की समस्याएं भी हैं और गीत-संगीत के जरिए माहौल को हल्का बनाने की कला भी. अब देखना यह होगा कि उनका यह अंदाज़ जनता को कितना भाता है और क्या यह उन्हें बिहार की राजनीति में नई जमीन दिला पाएगा.

Also Read: Patna Metro पर दौड़ने को तैयार पहली ट्रेन, जुलाई में पहुंचेगी राजधानी, प्रत्येक कोच में इतने यात्रियों की होगी क्षमता

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन