Video: कड़ाही में लौंगलता तलते नजर आए बिहार के ACS एस सिद्धार्थ, नालंदा में चाय की भी ली चुस्की

Updated:
विज्ञापन
s siddharth viral video | Bihar's ACS S Siddharth was seen frying launglata
s siddharth viral video

S Siddharth: नालंदा में एक मिठाई दुकान पर बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ का सादगीभरा अंदाज देखने को मिला. चाय पीने पहुंचे ACS ने अचानक दुकान पर लौंगलता बनानी शुरू कर दी. जब लोगों ने उन्हें पहचानकर ‘प्रणाम सर’ कहा, तो दुकानदार भी हैरान रह गया.

विज्ञापन

S Siddharth: बिहार में अधिकारियों की सादगी की मिसाल पेश करते हुए राज्य के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने एक आम मिठाई दुकान पर खुद अपने हाथों से लौंगलता बनाई. यह दृश्य नालंदा जिले के कढ़ाई गांव का है, जहां एक चाय की दुकान पर पहुंचकर उन्होंने पहले कुल्हड़ में चाय पी और फिर मिठाई बनाते कारीगर के पास जाकर खुद कड़ाही संभाल ली.

बुधवार को एक सरकारी कार्यक्रम से लौटते समय डॉ. सिद्धार्थ रास्ते में रुककर स्थानीय दुकान पर चाय पीने पहुंचे. शुरुआत में दुकानदार ने उन्हें एक सामान्य ग्राहक समझा. लेकिन जैसे ही उन्होंने चाय पीकर मिठाई बनते देख रुचि दिखाई और खुद लौंगलता बनाने लगे, वहां मौजूद कुछ अन्य ग्राहकों ने उन्हें पहचान लिया.

खुद हाथों से उन्होंने बनाई लौंगलता

“प्रणाम सर!” कहते ही माहौल बदल गया. दुकानदार और बाकी लोग यह जानकर दंग रह गए कि जिनसे वे बातचीत कर रहे थे, वे कोई आम ग्राहक नहीं बल्कि बिहार के शीर्ष अधिकारियों में से एक हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि डॉ. सिद्धार्थ ने खुद हाथों से लौंगलता बनाई और उसे कड़ाही में तलने भी लगे.

1991 बैच के IAS अधिकारी हैं डॉ. एस. सिद्धार्थ

1991 बैच के IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ वर्तमान में कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ बिहार के शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ वे अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के लिए भी पहचाने जाते हैं. वे एक प्रशिक्षित पायलट, पेशेवर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, पेंटर और कार्टूनिस्ट भी हैं.

Also Read: गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन