Railway Bridge In Bihar: विक्रमशिला कटारिया पुल इस साल तक बनकर हो जायेगा तैयार, जानिये कहां तक पहुंचा काम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Dec 2025 12:50 PM

विज्ञापन

बिहार में बनेगा विक्रमशिला कटारिया पुल (सांकेतिक तस्वीर)

Railway Bridge In Bihar: भागलपुर से झारखंड के बीच की दूरी कम होने वाली है. विक्रमशिला कटारिया पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने की खबर है. इसके साथ ही बिहार के लोगों को एक नया रेल पुल मिल जायेगा. इस प्रोजेक्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिये बातचीत की जा रही है.

विज्ञापन

Railway Bridge In Bihar: बिहार के लोगों को एक और नया रेल पुल मिलने वाला है. इस पुल के बनने से नवगछिया और विक्रमशिला के बीच की दूरी कम होने के साथ-साथ झारखंड की दूरी भी घटने वाली है. दरअसल, विक्रमशिला कटारिया पुल के निर्माण में तेजी ला दी गई है. जानकारी के मुताबिक, पुल के निर्माण के लिये गंगा नदी के बीच से मिट्टी सैंपल के तौर पर ले जाया गया है.

सैंपल के तौर पर भेजी गई मिट्टी

जानकारी के मुताबिक, मिट्टी के सैंपल की जांच होने के बाद ही आगे का काम बढ़ाया जायेगा. अगर उस जगह की मिट्टी सही पाई गई तो ठीक है नहीं तो गंगा नदी से ही किसी और जगह से मिट्टी सैंपल के तौर पर जांच के लिये भेजी जायेगी. इसके साथ ही नये रेल पुल के निर्माण के लिये जमीन अधिग्रहण को लेकर भी बातचीत अधिकारियों के साथ की जा रही है. इस पुल के बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिल सकेगा.

लोगों को मिल सकेगा ये बड़ा फायदा

दरअसल, इसके बनने से भागलपुर के साथ-साथ सीमांचल के लोगों को बड़ा फायदा मिल सकेगा. लोगों के लिये बटेश्वर स्थान जाना आसान हो जायेगा. इसके साथ ही झारखंड पहुंचने में भी लोगों को पहले की तुलना में कम समय लगेगा. विक्रमशिला की बात करें तो, पर्यटन के नजरिये से यह जगह बेहद खास है. नया रेल पुल के बनने से लोगों को यहां पहुंचने में आसानी होगी, जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकेगा. साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

इस साल तक पूरा हो सकता है निर्माण कार्य

जानकारी के मुताबिक, विक्रमशिला कटारिया पुल का निर्माण कार्य साल 2030 तक पूरा हो सकेगा. कुल 2178.38 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में बटेश्वर स्थान से सटे गंगा नदी पर पुल और विक्रमशिला से नवगछिया रेल लाइन बनेगी. कुल 1153 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा, जो चार किलोमीटर लंबा होगा. रेल पुल के बनने से ट्रेनें विक्रमशिला से कटरिया से गुजरते हुए नवगछिया पहुंच जाएंगी. ऐसे में जमीन सर्वे भी जल्द शुरू हो सकता है, ताकि जल्द ही काम शुरू हो सके.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 22 दिसंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन