यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से चलेगी पटना टू दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें टाइम टेबल और किराया
Vande Bharat Sleeper Train: बिहार को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. हालांकि, पहले ट्रायल के तौर पर 30 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत को चलाए जाने का फैसला लिया गया है.
Vande Bharat Sleeper Train: बिहार को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. हालांकि, पहले ट्रायल के तौर पर 30 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत को चलाए जाने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन को पहले फेज में ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा. इसमें सिर्फ स्लीपर सीट ही उपलब्ध रहेगी, इसकी तैयारी दानापुर रेल मंडल द्वारा शुरू कर दिया गया है.
दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय ने इसकी सूचना जारी कर दी है. अक्टूबर के अंत में इस ट्रेन को ट्रायल के रूप में पटना से दिल्ली चलाया जाएगा. सूचना के अनुसार यह ट्रेन 30 अक्टूबर को दिल्ली से चलकर पटना आएगी. वहीं 31 अक्टूबर को पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी. प्रथम चरण में जो शेड्यूल है, उसके अनुसार दिल्ली से पटना आने वाली वंदे भारत को 30 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है.
पटना से दिल्ली इतने समय में तय करेगी सफर
वहीं पटना से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को पटना से दिल्ली के लिए खुलेगी. पटना से दिल्ली की दूरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 11 घंटे 35 मिनट में तय करेगी. यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे पटना से खुलकर शाम में 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. जबकि दिल्ली से पटना आने वाली Vande Bharat Sleeper Train सुबह 8:25 पर खुलेगी और पटना शाम 8:00 बजे पहुंचेगी.
Also Read: सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के रास्ते नहीं चलेंगे सम्राट चौधरी, लिया ये बड़ा फैसला
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई दिल्ली से सुबह में खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर रुकेगी. उसके बाद आरा जंक्शन पर भी इसका ठहराव दिया गया है. फिर सीधे पटना पहुंचेगी. उसी तरह जब पटना से दिल्ली के लिए खुलेगी तो इसका ठहराव आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर में होगा. उसके बाद ट्रेन सीधे नई दिल्ली पहुंचेगी.
चेयर कार के लिए इतना देना होगा किराया
दीपावली छठ के समय में दिल्ली से आने वाले सभी ट्रेन में नो रूम है. ऐसे समय में अगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाती है तो निश्चित तौर पर यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है. फिलहाल वंदे भारत में दिल्ली से पटना सफर करने के लिए लोगों को चेयर कार के लिए 2575 (Patna to Delhi Vande Bharat Fare) रुपये देने होंगे. वही एक्सक्यूटिव चेयर कार के लिए 4655 रुपये देना होगा, जिसमें चाय-नाश्ता और खाना भी शामिल होगा.
Also Read: शुभम के कंधे होगी पटना पाइरेट्स टीम की जिम्मेदारी, प्रो कबड्डी में ये होंगे उप-कप्तान
इस वंदे भारत में अभी स्लीपर उपलब्ध नहीं
मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन में अभी यात्रियों को दिल्ली से पटना तक का सफर बैठकर ही पूरा करना होगा. क्योंकि स्पेशल के रूप में चलाई जाने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर उपलब्ध नहीं होगा. स्लीपर वंदे भारत का ट्रायल करने के बाद संभावना जताई जा रही है कि उस ट्रेन को रेगुलर कर दिया जाएगा.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










