सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के रास्ते नहीं चलेंगे सम्राट चौधरी, लिया ये बड़ा फैसला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Oct 2024 2:33 PM
Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं. गृह प्रवेश के दो दिन के बाद ही उन्होंने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि, अब सम्राट तेजस्वी वाले रास्ते से नहीं निकलेंगे.
Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं. गृह प्रवेश के दो दिन के बाद ही उन्होंने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि, अब सम्राट तेजस्वी वाले रास्ते से नहीं निकलेंगे. बंगले के जिस गेट से तेजस्वी यादव निकलते थे, उस गेट को अब पूरी तरह से पैक किया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार गेट की बाउंड्री कराई जा रही है. बंगला को लेकर पहले से वास्तु दोष को लेकर काफी चर्चाएं रही हैं. अब तक जो भी डिप्टी सीएम इस आवास में रहा है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. ऐसी चर्चा है कि अब ऐसे वास्तु दोषों को सम्राट चौधरी द्वारा दूर किया जा रहा है.

जो भी इस बंगले में रहा उसका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ
अब तक जो भी इस सरकारी बंगले में रहा है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. इसको वस्तु दोष कहा जाए या संयोग? डिप्टी सीएम का सरकारी आवास इस मामले को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है. हालांकि तेजस्वी का यह काफी पसंदीदा बांग्ला रहा है.
बता दें कि, सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, तेजस्वी यादव अब तक इस बंगले में रहे हैं, लेकिन किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया. तेजस्वी तो दो-दो बार रहे, लेकिन एक भी बार कार्यकाल पूरा नहीं हुआ. ऐसे में इस बार फिर से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार सम्राट चौधरी इस मिथक को समाप्त करेंगे.
10 साल में रहे 4 डिप्टी सीएम, 5वें सम्राट
5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला डिप्टी सीएम के लिए एलॉट है. बीते 10 साल में यहां 4 डिप्टी सीएम रहे हैं. 2 बार तेजस्वी यादव, 1-1 बार सुशील कुमार मोदी और तारकिशोर प्रसाद. इनमें से किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया. लिहाजा, इस बंगला से जुड़ी यह धारणा स्थापित हो गई है कि यहां जो भी रहता है, वह अपना टर्म पूरा नहीं कर पाता है. सम्राट चौधरी 5वें डिप्टी सीएम हैं, जो यहां रहने आए हैं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










