Vaibhav Suryavanshi ने बताया क्या है उनका सपना, बताया IPL के बाद का प्लान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Dec 2024 6:02 PM
IND U19 vs ENG U19: Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि आईपीएल से जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है. वैभव ने सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हैं.
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव को आईपीएल की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था. वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है कि आईपीएल में मेरा सिलेक्शन हुआ है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हैं. वैभव ने बीसीए को भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया. आज वैभव को सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित किया. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी मौजूद रहे.

बताया अपना सपना
आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर वैभव ने कहा कि मैच की पिच के अनुसार प्रदर्शन डिपेंड करता है. राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ हैं, इसको लेकर वैभव काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे राहुल सर से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा. उन्होंने देश के लिए क्रिकेट में जो योगदान दिया है वो किसी से छिपा हुआ नहीं है. आईपीएल के बाद मेरा सपना इंडियन टीम के लिए खेलना है. वैभव ने बताया था कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा उनके आदर्श हैं.
क्या बोले बीसीए के अध्यक्ष
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव को आईपीएल में चुने जाने पर कहा कि इसके लिए वैभव बधाई का पात्र है. वैभव को देखकर बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी मोटिवेशन मिलता है. वैभव को देखकर अन्य खिलाड़ी भी इसी स्तर के निकलेंगे और हमारी यह चाहत है कि आने वाले दिनों में टीम इंडिया में अधिक से अधिक बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी हो. बीसीए में जो भी होनहार खिलाड़ी है हम उसपर नजर बनाये हुए हैं. स्टेडियम के कम संख्या पर राकेश तिवारी ने कहा कि एक समय था जब बिहार में स्टेडियम की कमी थी लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम बीसीए को दे दिया गया है. साथ ही राजगीर में भी एक स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: Bihar को मिलने वाला है दूसरा ग्लास ब्रिज, सरकार 97.61 करोड़ रुपये करेगी खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










