मानदेय को लेकर नौबतपुर रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर रेफरल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. अपना मानदेय बढ़ाने की मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही.

विज्ञापन

नौबतपुर. नौबतपुर रेफरल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. अपना मानदेय बढ़ाने की मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही. इस दौरान उन लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया. उन लोगों का आरोप था कि प्रतिमाह एक हजार रुपया मिलने वाला मानदेय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है. बताते चलें कि नौबतपुर रेफरल अस्पताल में लगभग 211 से अधिक आशा कार्यकर्ता वर्षों से काम कर रही हैं. शुरू में 3 महीना तक उन्हें पैसा मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसके बाद अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया. इसके कारण अब आशा कर्मी के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं. नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीना कुमारी ने बताया कि विभाग से एलॉटमेंट नहीं आने के कारण उनका पेमेंट नहीं हुआ है.

इनपुट- सुमित कुमार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन