पटना में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है और मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी के पुनपुन के केवड़ा ओपी क्षेत्र स्थित जोलबिगहा सूर्य मंदिर के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

शव मिलने की सूचना पर केवड़ा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंके जाने की आशंका जता रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

एफएसएल और डॉग स्क्वायड को दी सूचना

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को सूचना दी है. पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन