ePaper

नये सत्र से कंप्यूटर में दक्ष बनाने के लिए पटना में चलेंगी दो चलंत कंप्यूटर लैब

Updated at : 11 Dec 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
नये सत्र से कंप्यूटर में दक्ष बनाने के लिए पटना में चलेंगी दो चलंत कंप्यूटर लैब

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन

स्कूली बच्चों को दी जायेगी कंप्यूटर की बेसिक जानकारी

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जायेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद चलंत कंप्यूटर लैब की तैयारी कर रहा है. विभाग स्तर पर तैयार की जा रही कार्ययोजना के अनुसार एक बड़े वैन में चलंत कंप्यूटर लैब तैयार किया जायेगा. लैब में 10 से 15 कंप्यूटर इंस्टॉल किये जायेंगे. इसके अलावा वैन में एक मास्टर ट्रेनर भी बच्चों की सहायता के लिए होंगे. ये मास्टर ट्रेनर प्रारंभिक कक्षा में पढ़ रहे बच्चों को बारी-बारी से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देंगे.

प्रत्येक प्रखंड में तिथि के अनुसार चलेगी चलंत कंप्यूटर लैब

हर प्रखंड के स्कूली बच्चों के लिए निर्धारित की गयी तिथि व दिन के अनुसार लैब के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. पटना जिले में शुरुआत में दो लैब शुरू की जायेंगी. लैब की शुरुआत नये सत्र से पटना से ही की जायेगी. लैब का संचालन स्कूल अवधि में ही किया जायेगा. जिस प्रखंड में चलंत कंप्यूटर लैब जायेगी, इसकी सूचना उस प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व स्कूलों के प्रधान को पहले ही दे दी जायेगी.

एक चलंत कंप्यूटर लैब पर 10 से 15 लाख रुपये होंगे खर्च

चलंत कंप्यूटर लैब में हाइटेक कंप्यूटर को इंस्टॉल किया जायेगा, इसके साथ ही चलंत कंप्यूटर लैब में हाइ स्पीड इंटरनेट की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. चलंत कंप्यूटर लैब में बड़ी स्क्रीन, इंवर्टर और एसी भी होगा. इसके साथ ही बच्चों के बैठने के लिये कुर्सी और उनकी सुविधा के लिए एक स्मार्ट बोर्ड भी होगा. विभाग के अनुसार एक चलंत कंप्यूटर लैब तैयार करने में 10 से 15 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

कोट : बच्चों की बढ़ेगी रुचि

विभाग स्तर पर चलंत कंप्यूटर लैब तैयार की जा रही हैं. अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर चलंत कंप्यूटर की शुरुआत नये सत्र से की जायेगी. यह बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दक्ष बनाने के लिये बेहतर पहल है. इससे बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी मिलेगी और उनकी रुचि भी बढ़ेगी.

संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटनाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन