बिक्रम में सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित सहित दो धराये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 12:47 AM
स्थानीय थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित और एक अन्य को गिरफ्तार किया है.
प्रतिनिधि, बिक्रम
स्थानीय थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित रवि कुमार उर्फ पिल्ला फरार था. पुलिस ने उसे बिहटा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.वहीं इस मामले में बजरंग सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्व में राजा सोनी उर्फ पीयरका की भी गिरफ्तारी हुई है. डीएसपी ने बताया कि रवि पर पूर्व में विभिन्न कांडों से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को स्पीड ट्रॉयल द्वारा बहुत जल्द सजा दिलाई जाएगी. गौरतलब है कि पूर्व में इसी दुष्कर्म मामले में एसएसपी के आदेश से बिक्रम के दरोगा दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया था. आरोपितो की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के परिवार और कई महिलाएं थाने में पहुंचकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










