ओवरलोड होने से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, कई मुहल्ले की बिजली हुई गुल

Updated:
विज्ञापन

दानापुर. भीषण गर्मी और अधिक लोड से सोमवार की दोपहर बीबीगंज पुलिस चौकी के समीप लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गयी.

विज्ञापन

दानापुर . भीषण गर्मी और अधिक लोड से सोमवार की दोपहर बीबीगंज पुलिस चौकी के समीप लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गयी. ट्रांसफाॅर्मर में आग लगाने से वहां अफरा-तफरी मच गयी. अग्निशमन दस्ता ने दो दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया है. ट्रांसफाॅर्मर जलने से अस्पताल मोड़, मार्शल बाजार, लाल कोठी, बीबीगंज में आपूर्ति बाधित हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर अचानक ही आग लगाने से धू-धूकर जलने लगा. अगलगी स्थल घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ सटे उपकारा व पुलिस चौकी है. सड़क पर दिन भर भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है. अग्निशमन पदाधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक छोटी व एक बड़ी दमकल गाड़ी से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. कनीय अभियंता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने से कुछ मोहल्ले के बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. जिससे मरम्मत कर देर शाम तक बिजली बहाल कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन