खुसरूपुर. ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक हुए गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमजापुर गांव के पास पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर चढ़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी.

विज्ञापन

फोरलेन पर चढ़ने के दौरान हुई दुर्घटना खुसरूपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमजापुर गांव के पास पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर चढ़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक सवार पटना से बाढ़ जा रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो गया. घायलों की पहचान बाढ़ कांग्रेस मैदान निवासी सहकारी नेता विजय कुमार सिंह के पुत्र दीप विजय सिंह एवं स्व रामस्वारथ सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई. दोनों एक ही बाइक से पटना से वापस अपने घर बाढ़ स्थित कांग्रेस मैदान जा रहे थे. इसी दौरान हेमजापुर के पास फोरलेन पर चढ़ने के दौरान बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक घायल हो गये. विदित हो कि यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है. यहां पर फोरलेन पर चढ़ने या उतरने के लिए एक ही रास्ता है. फोरलेन पर चढ़ने उतरने के लिए रास्ते का लंबे समय से लोग मांग कर रहे हैं, जिसे एनएचएआइ अनसुनी कर रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन