Patna Airport: एअर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई फ्लाइटें आज भरेंगी उड़ान, ऐसे किया जाएगा स्वागत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Jan 2025 9:34 AM
AIR India Flight
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से एअर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई फ्लाइटें बुधवार 15 जनवरी से उड़ान भरेंगी. तीनों फ्लाइटों का स्वागत एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट के साथ किया जाएगा.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से एअर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई फ्लाइटें बुधवार 15 जनवरी से उड़ान भरेंगी. एक भुवनेश्वर के लिए, दूसरी बेंगलुरू और तीसरी हैदराबाद के लिए है. जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए भी एक-एक और फ्लाइट का स्लॉट ले लिया है. लेकिन, यह मार्च से शुरू होगा. 14 जनवरी तक पटना एयरपोर्ट पर एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस ही ऑपरेट कर रही थी. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हो गई है.
पटना एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट से होगा स्वागत
बता दें कि एअर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार पटना के एयर मार्केट में कदम रख रही है. इन उड़ानों के शुरू होने से पटना से विमानों की तादाद 37 जोड़ी हो जाएगी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने नई फ्लाइट के ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली है. तीनों फ्लाइट के आने के बाद पटना एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया जाएगा.
ये तीन नई फ्लाइट भरेंगी उड़ान
भुवनेश्वर- पटना- भुवनेश्वर IX 2759/2760
- भुवनेश्वर से जाएगी दोपहर 2.55 बजे
- पटना आगमन 4.20 बजे शाम
- पटना जाएगी शाम 5 बजे
- भुवनेश्वर पहुंचेगी शाम 6.30 बजे
हैदराबाद-पटना- हैदराबाद IX 2894/2887
- हैदराबाद जाएगी दिन में 11.05 बजे
- पटना आगमन दोपहर 1.05 बजे
- पटना जाएगी दोपहर 1.45 बजे
- हैदराबाद पहुंचेगी दोपहर 3.55 बजे
बेंगलुरु- पटना- बेंगलुरु IX 2936/2937
- बेंगलुरु जाएगी 6.30 बजे सुबह
- पटना आगमन सुबह 9 बजे
- पटना जाएगी सुबह 9.35 बजे
- बेंगलुरु पहुंचेगी दोपहर 12.15
बेंगलुरु – पटना- बेंगलुरु IX 2671/2672 (ये मार्च से चलेगी)
- बेंगलुरु से जाएगी दोपहर 11.40 बजे
- पटना आगमन दोपहर 2.10 बजे
- पटना से जाएगी दोपहर 2.45 बजे
- बेंगलुरु पहुंचेगी 5.25 बजे
हैदराबाद-पटना- हैदराबाद- IX 2826/2827 (ये मार्च से चलेगी)
- हैदराबाद से जाएगी रात 8.20 बजे
- पटना पहुंचेगी रात 10.20 बजे
- पटना से जाएगी रात 11 बजे
- हैदराबाद पहुंचेगी रात 1.10 बजे
Also Read: पटना हाईकोर्ट आज सुनेगा जनसुराज की याचिका, पीके के अनशन पर ये है लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










