सोना कारोबारी पर फायरिंग में शामिल तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलछी थाने की विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर सोना व्यापारी पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

बेलछी थाने की विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर सोना व्यापारी पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास दो देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, भदौर के पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से लूटा गया लैपटॉप, चार मोबाइल व एक बाइक बरामद की गयी है. बदमाशों की पहचान सकसोहरा निवासी कुंदन कुमार उर्फ गेंडा, नालंदा जिले के बिंद निवासी रितेश कुमार व बाढ़ के ग्वार निवासी विपिन कुमार के रूप में की गयी है. इन बदमाशों पर बेलछी, सरमेरा, सकसोहरा, एनटीपीसी आदि थाने में लूट, हत्या, चोरी, फायरिंग सहित अन्य मामलों में 11 से अधिक केस दर्ज हैं. इस गिरोह पर भदौर सीएसपी लूटकांड को अंजाम देने का भी आरोप है. टाल क्षेत्र में अपराधी लगातार अपराध को अंजाम दे रहे थे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया. इस संबंध में बेलछी थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कराया गया है. डीएसपी 2 अभिषेक सिंह ने अपराधियों से पूछताछ की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन